बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी की किस्मत के सितारे बुलंदियों के शिखर पर पहुंच गए हैं। ‘भूत बंगला’ वामिका की पहली ऐसी फिल्म बनी है, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। इस बात की खुशी वामिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। साथ ही कैप्शन में क्रू, स्टारकास्ट और ऑडियंस का शुक्रियाअदा करती नजर आई हैं।